-मधेश सरकार ने नेपाल पुलिस को सौंपीं 12 पिकअप जीप
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। मधेश प्रदेश सरकार ने प्रदेश में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नेपाल पुलिस को 12 पिकअप जीप सौंपी हैं। प्रदेश सरकार के गृह, संचार एवं कानून मंत्रालय द्वारा खरीदी गई इन गाड़ियों को मंगलवार को गृह, संचार एवं कानून मंत्री फकीरा महतो ने नेपाल पुलिस को सौंपा।
पुलिस की ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी आठ जिला पुलिस कार्यालयों और चार एरिया पुलिस कार्यालयों को एक-एक पिकअप जीप उपलब्ध कराई गई है। चंद्रपुर, गरुड़ा, गोडैता और गढ़िया एरिया पुलिस कार्यालयों को भी एक-एक वाहन दिया गया है।

वाहन सौंपते हुए मंत्री फकीरा महतो ने कहा कि नई पिकअप जीप मिलने से पुलिस की ऑपरेशनल क्षमता में वृद्धि होगी। इससे प्रदेश में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
हैंडओवर कार्यक्रम में मंत्रालय के सचिव बिंदेश्वरी प्रसाद लेखक, मधेश प्रदेश के डीआईजी ओम प्रसाद अधिकारी समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।












