-मधुबन पुलिस ने अवैध शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार
मधुबन (पूर्वी चंपारण)।राकेश।
थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर पीएसआई संगीता कुमारी, अमरजीत कुमार और पुलिस बल ने मधुबन पुरानी बाजार में छापेमारी कर पन्नू कुमार को 15.84 लीटर शराब के साथ धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपी के पास से अफसर चॉइस व्हिस्की, रॉयल स्टैग, मास्टर ब्लेंडर ब्लेंडर और अन्य ब्रांड्स की शराब की कई बोतलें बरामद की हैं।

गौरतलब है कि शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद मधुबन क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। स्थानीय इलाकों में पुलिस और शराब कारोबारियों के बीच “चूहे-बिल्ली का खेल” लगातार जारी है। क्षेत्र में शराबबंदी के बाद भी शराब आसानी से उपलब्ध हो रही है और इसके सप्लाई नेटवर्क में कई किशोर शामिल हैं।
पुलिस प्रशासन द्वारा छिटपुट गिरफ्तारियां कर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अवैध शराब का नेटवर्क अभी भी सक्रिय है।
#अवैध_शराब #मधुबन_पुलिस #शराबबंदी #अपराध_नियंत्रण #बिहार_शराबबंदी












