Advertisement

भारतीय रेडक्रॉस सस्ती सेवाएं देने के लिए है कटिबद्ध : दिलीप कुमार

चंपारण की खबर::

-भारतीय रेडक्रॉस सस्ती सेवाएं देने के लिए है कटिबद्ध हैं: दिलीप कुमार

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

कंसलटेंट साइकोलॉजिस्ट, आकृति पान्डेय की सेवाऐं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी को कल से प्राप्त होगी ।आज रेड क्रास भवन में उनके विजिटिंग कक्ष का उद्घाटन एक वरीय पत्रकार ने किया। कहा कि ऐसे सेवा की चंपारण को जऔरूरत थी और पूर्व से कोई ऐसे मनोचिकित्सक यहाँ उपलब्ध नहीं रहे हैं तथा इनके द्वारा मुफ्त सेवा दी जा रही है। जिससे चंपारण के जनता को लाभ होगा। ई विभूति नारायण सिंह ने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भी आम जनों के स्वास्थ्य के लिए और सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहती है,यहां पर पूर्व से फिजियोथेरेपी का भी केंद्र मुफ्त में चलाया जा रहा है। जिसमें डॉ रश्मि कार्य कर रही हैं।

इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए करते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के वरीय सदस्य दिलीप कुमार ने कहा की भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी सदस्य मोतिहारी में बेहतर और सस्ती तथा मुफ्त स्वास्थ्य सेवा कैसे दी जाए इस पर पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। इसमें लोगों का सहयोग मिल रहा है। मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य डॉ अमित कुमार सहित शहर के अमित कुमार सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।