-विदाई सह स्वागत समारोह
भागलपुर।संवाददाता।
सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक, वर्तमान प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, विभाग प्रमुख विनोद कुमार, उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र, डॉ मधुसूदन झा ,सचिव उपेंद्र रजक डॉ चंद्रभूषण सिंह एवं अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विदित हो कि विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक का स्थानांतरण सरस्वती विद्या मंदिर औरंगाबाद होने के उपरांत उनका विदाई समारोह तथा सरस्वती विद्या मंदिर राजगीर से स्थानांतरित प्रधानाचार्य अमरेश कुमार का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कैसे स्वागत करूं मैं यहां आपका तेरी हस्ती बड़ी और बड़ा नाम है, गीत
के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विनोद कुमार ने कहा कि बड़ा सुखद सयोग है कि पूर्व प्रधानाचार्य का विदाई एवं नवीन प्रधानाचार्य अमरेश कुमार का स्वागत समारोह, सुख और दुख की अनुभूति एक साथ हो रही है । नए प्रधानाचार्य से ढेर सारी अपेक्षाएं हैं। प्रशासनिक कौशल, धैर्य, अनुभव एवं कार्य कुशलता से विद्यालय को विकास की ओर ले जाने की अपेक्षा हेतु नए प्रधानाचार्य का स्वागत है। आशीर्वचन के क्रम में डॉक्टर सी वी सिंह ने कहा कि दोनों प्रधानाचार्य से आग्रह है कि अपनी कार्य कुशलता एवं अनुभव से छात्रों का सर्वांगीण विकास हो ।

अनुभव कथन के क्रम में पूर्व प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक ने कहा कि इस विद्यालय में 3 वर्षों के कार्यकाल में जो मैंने सीखा है वह ज्ञान हमें अन्य विद्यालयों के विकास में सहायक होगा। सचिव उपेंद्र रजक ने कहा कि व्यक्ति की कुशलता, धैर्य एवं प्रशासनिक क्षमता से व्यक्ति आगे बढ़ता है। विदाई गीत पवन जी के द्वारा, धन्यवाद ज्ञापन उपेंद्र रजक के द्वारा ,अतिथि परिचय उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्रा के द्वारा तथा मंच संचालन डॉक्टर संजीव कुमार के द्वारा किया गया। अनुभव कथन राजीव लोचन झा , शशिकांत गुप्ता एवं जयकांत कुमार के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा, पुष्कर झा ,अमन राज एवं विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।












