-बैंगरी विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैंगरी में वार्षिक परीक्षा 2026 में सम्मिलित सभी छात्राओं का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों को छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति एवं व्यवहार से संबंधित जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए नियमित संवाद पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका श्वेता कुमारी, शिवांगी राज, अभिषेक एवं सुल्ताना आजमी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।











