Advertisement

बेनीबाद में नए थानाध्यक्ष ने संभाला पदभार, शराब बिक्री और अपराध पर रहेगी पैनी नजर

-बेनीबाद में नए थानाध्यक्ष ने संभाला पदभार, शराब बिक्री और अपराध पर रहेगी पैनी नजर

दीपक कुमार | मुजफ्फरपुर/गायघाट।

मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में राजकुमार गौतम ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, पशु तस्करी, अवैध शराब बिक्री तथा शरारती तत्वों पर सख्त निगरानी रखने की बात कही।

नवपदस्थापित थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

थानाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना उनका कर्तव्य है।

बेनीबाद थाना में नए थानाध्यक्ष के पदभार संभालने के बाद क्षेत्रवासियों में कानून व्यवस्था में सुधार और अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद बढ़ गई है।