Advertisement

बिहार सरकार चला रही है मजदूरों की फैक्ट्री : राजीव प्रताप रूढ़ी

मोतिहारी। राजन द्विवेदी।

– बिहार सरकार चला रही है मजदूरों की फैक्ट्री : राजीव प्रताप रूढ़ी

– पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा बिहार से चार करोड़ बिहारी बाहर, जात पात करके कर रहे हैं दोनों भाई राज

मोतिहारी गांधी स्मृति सभागार में आज आयोजित “दृष्टि 2025” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी ने सवाल किया कि देश में टैलेंट और कौशल के नाम पर बिहारी सबसे आगे हैं, लेकिन विकास में बिहार सबसे पिछड़ा क्यों हैं? चार करोड़ बिहारी बिहार से बाहर क्यों हैं। यह सवाल सभी को अपने चुने हुए नेताओं से पूछने की जरूरत है। बताया कि सत्ता लोभी नेताओं ने जब भी खुद को संकट में देखा तो लोगों को बांट कर उन्हें कमजोर किया और सत्ता पर काबिज रहे। अंग्रेजों ने भी बिहार में बढ़ते स्वतंत्रता क्रांति को देख 1911 में बिहार को बंगाल, उड़ीसा के रूप में भागोलिक दृष्टि से तीन टुकड़ों में बांट दिया।

वहीं लालू और नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड बंटवारे के आंदोलन को 1990 में हवा दी और वर्ष 2000 में झारखंड- बिहार का बंटवारा करा कर बड़े भाई और छोटे भाई 33 साल से राज कर रहे हैं। लेकिन ना बिहार का विकास हुआ और ना ही झारखंड का। अब ये ही लोग दलित को दलित और महादलित में बांटे। अब जातियों को बांट कर राजनीतिक रोटियां सेंकने से बाज नहीं आ रहे। हमें गरीब मजदूर को आरक्षण से परेशानी नहीं है। लेकिन, जिस बिहार को दिल्ली में बिहारी को बैकवार्ड माना जाता है, तो हमें यहां फारवर्ड कहने वाले नेता यहां बिहार में भी हमें बैकवार्ड क्यों नहीं मानते। इसका जवाब नेताओं से मांगने की जरूरत है। इस अवसर पर पर पूर्व मंत्री विधायक राणा रंधीर सिंह, एमएलसी महेश्वर सिंह ने भी संबोधित करते हुए सभी समाज के लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया। मौके पर विभूति नारायण सिंह, सुंदर देव शर्मा, अंगद सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।