Advertisement

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन का पहली बार मोतिहारी आगमन, भव्य स्वागत

-बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन का पहली बार मोतिहारी आगमन, भव्य स्वागत

मोतिहारी/राजन द्विवेदी। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन के प्रथम मोतिहारी आगमन पर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
मोतिहारी पहुंचने पर जिला पुलिस बल की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात समेत जिले के वरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।


इस अवसर पर स्थानीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
बताया गया कि लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने 14 मार्च 2026 को बिहार के 43वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। वे बिहार के राज्यपाल बनने वाले पहले पूर्व सैन्य अधिकारी हैं।
अपने मोतिहारी दौरे के दौरान राज्यपाल जिले की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं।