-बारात जा रही दूल्हे की कार डिवाइडर पर चढ़ी, सभी सवार बाल-बाल बचे
मुजफ्फरपुर। शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित अघोरिया बाजार चौक के पास देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। बारात लेकर जा रही दूल्हे की तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन दूल्हे समेत कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग और बाराती तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तथा संयुक्त प्रयास से कार को डिवाइडर की रेलिंग से नीचे उतारा गया।
राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।












