Advertisement

बन्दरा: स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले तीन पर्यवेक्षकों को बीडीओ ने किया सम्मानित

-स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले तीन पर्यवेक्षकों को बीडीओ ने किया सम्मानित

बन्दरा। दीपक।

प्रखण्ड मुख्यालय में मंगलवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए तीन स्वच्छता पर्यवेक्षक को सम्मानित किया गया। इन्हें बन्दरा प्रखंड विकास पदाधिकारी आमना वसी के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

बीडीओ ने बताया कि स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले तीन पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया है। जिसमें निभा कुमारी, आशुतोष कुमार एवं रंजीत कुमार शामिल हैं।इस दौरान प्रखण्ड के अन्य कर्मी भी मौजूद थे।