-सिमरा में स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनाई गयी
बन्दरा।दीपक।
स्वर्गीय रामविलास पासवान का पुण्यतिथि कार्यक्रम सिमरा में रविवार को मनाया गया। इस दौरान उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद उपेंद्र पासवान ने स्व. राम विलास पासवान के कृतित्व पर प्रकाश डाला,वहीं अन्य वक्ताओं ने भी लोजपा की राजनीति और रामविलास पासवान के कार्य शैली पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अभिराम ठाकुर कर रहे थे। मौके पर दिलीप पासवान,विजय पासवान, अखिलेश ठाकुर,भूपेश मिश्रा,अजय पासवान भी थे।













