-बन्दरा में नए बीडीओ ने किया योगदान,नए-पुराने का किया गया सम्मान
बन्दरा।दीपक।
प्रखंड मुख्यालय में बन्दरा के नए बीडीओ के रूप में सोमवार को आमना वसी ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान बीडीओ प्रशांत कुमार ने उन्हें यह प्रभार सौंपा। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों ने निवर्तमान बीडीओ एवं वर्तमान बीडीओ को फूल- माला, बुके, अंग वस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान निवर्तमान बीडीओ के कार्य अंदाज की सराहना की गई,वहीं वर्तमान बीडीओ से बेहतर कार्य प्रदर्शन की अपेक्षा जताई गई। मौके पर निवर्तमान बीडीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि बंदरा के लोगों का स्नेह यादगार एवं प्रेरक रहेगा।उन्होंने वर्तमान बीडीओ को भी खुद से ज्यादा स्नेह एवं सहयोग देने का आग्रह लोगों से किया।वहीं वर्तमान बीडीओ आमना वसी ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के विकास को लेकर वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को सीधे-सीधे सुनने का प्रयास किया जाएगा।

आम लोगों को किसी माध्यम से अपनी बात कहने की जरूरत नहीं है,वाजिब बातों पर तत्परता के साथ कार्रवाई होगी। इस मौके पर सभी प्रखण्ड कर्मियों के अलावे विधायक प्रतिनिधि विनय यादव,जदयू जिला महासचिव जय प्रकाश यादव,प्रमुख प्रतिनिधि संजेश चौधरी, पूर्व उप प्रमुख दिनेश राय, मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार, संजीत गुप्ता, उप मुखिया अजय कुमार,मुखिया दीपक चौधरी, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत कुमार, विकास कुमार, मनोज राज, शिक्षक राकेश कुमार,मोहम्मद जाहिद,आदि भी मौजूद थे।












