Advertisement

बन्दरा : भाकपा माले प्रखंड सचिव को सपरिवार जान से मारने की धमकी,निकाला गया प्रतिवाद मार्च

-भाकपा माले प्रखंड सचिव को सपरिवार जान से मारने की धमकी,निकाला गया प्रतिवाद मार्च

बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

भाकपा माले के प्रखंड सचिव रामबली मेहता एवं उनके परिवार को जान से मरने की धमकी को लेकर भाकपा माले के द्वारा बुधवार की शाम बंदरा प्रखण्ड के सिमरा भट्टा से सिमरा चौक तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। प्रतिवाद मार्च को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव रामबली मेहता ने कहा कि 24 जुलाई की शाम जमीनी विवाद को लेकर उनके परिवार के साथ मारपीट की गई तथा सपरिवार जान से मारने का धमकी दी गयी।


प्रतिरोध मार्च में महेश महतो, संजय कुमार दास, अजीत कुमार सिंह, सतरोहन महतो, बैधनाथ सिंह, रत्नेश कुमार, कमलेश कुमार निराला, विष्णदेव महतो, सुजीत कुमार,शिवचंद्र राम रेणु देवी, चंद्रकला देवी, गीता देवी,संतोष चौधरी आदि भी थे।