Advertisement

बन्दरा: प्रखण्ड से अधिकारियों ने निकाली रैली,जन-जन की रक्षा-स्वसुरक्षा का दिया संदेश

-प्रखण्ड से अधिकारियों ने निकाली रैली,जन-जन की रक्षा-स्वसुरक्षा का दिया संदेश

दीपक । बन्दरा।

पुलिस दिवस के मौके डीजीपी के निर्देश पर जनजन की ओर बढ़ते कदम का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रखण्ड मुख्यालय से जनजागरूकता रैली को रवाना किया गया। इस दौरान बन्दरा बीडीओ प्रशान्त कुमार,सीओ रोहन रंजन सिंह,पीयर थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि विनय यादव,राजद के उमेश कुशवाहा,मुन्नी-बैंगरी मुखिया दीपक चौधरी,पंसस पुत्र कमलेश कुमार माही आदि भी थे। अधिकारियों ने बताया कि वाद-विवाद रोकने,शराबबंदी के फायदे,जमीनी विवाद रोकने,हेलमेट पहनकर बाइक चलाने तथा सीटबेल्ट लगाकर वाहन चलाने और बैठने ,यातायात नियमों का पालन करने आदि को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

पियर थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि 27 तारीख को पुलिस दिवस के मौके पर थाना पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।जिसका ऑनलाइन मोनिटरिंग भी पुलिस मुख्यालय द्वारा किया जाएगा। क्षेत्र के विभिन्न गली-मुहल्लों एवं सार्वजनिक स्थलों,आंगनबाड़ी-स्कूल-कालेजों एवं चौक-चौराहों पर लोगों को विभिन्न सन्दर्भों में जागरूक किया जा रहा है।