Advertisement

बदलाव का हुंकार: पूसा पहुँची भाकपा-माले की ‘बदलो सरकार-बदलो बिहार’ यात्रा, सरकार पर जमकर बरसे नेता

-बदलाव का हुंकार: पूसा पहुँची भाकपा-माले की ‘बदलो सरकार-बदलो बिहार’ यात्रा, सरकार पर जमकर बरसे नेता

पूसा (समस्तीपुर) | 26 जून 2025

भाकपा-माले की ‘बदलो सरकार-बदलो बिहार’ यात्रा बुधवार की शाम को समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड पहुँची, जहां हाथी चौक, भूस्कौल चौक, गढ़िया चौक और बिरौली चौक पर क्रमशः नुक्कड़ सभाओं का आयोजन हुआ। नेताओं ने भाजपा-जदयू गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों, महिलाओं और नौजवानों के खिलाफ काम कर रही है।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाकपा-माले के केंद्रीय कमिटी सदस्य व पूर्व विधायक मनोज मंजिल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “बुलडोजर की सरकार ने बिहार में गरीबी और बेरोजगारी का गड्ढा खोद दिया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय सरकार पेंशन बढ़ाने की बात करती है, लेकिन हकीकत में यह महज छलावा है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही 1500 रुपये मासिक पेंशन की शुरुआत होगी।

एमएलसी काॅ. शशि यादव ने कहा कि “नीतीश कुमार की महिला सशक्तिकरण की बातें छल हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-जदयू शासन में दलित और गरीब महिलाओं पर हिंसा और बलात्कार की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है, और महिलाएं असुरक्षित हैं।

भाकपा-माले की केंद्रीय कमिटी सदस्य मंजू प्रकाश ने कहा कि “सरकार बदलते ही गरीबों, महिलाओं व नौजवानों के हक में नई नीतियों की शुरुआत होगी।” उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में 94 लाख परिवार गरीबी रेखा के नीचे हैं, लेकिन सरकार मदद देने के नाम पर कागजी झंझट में फंसा रही है।

गुरुवार सुबह यात्रा की शुरुआत शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जहां नेताओं ने गरीब, मजदूर, किसान और नौजवानों के संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया।

सभाओं की अध्यक्षता भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार और संचालन जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार ने किया।

इस मौके पर धीरेन्द्र झा (पोलित ब्यूरो सदस्य), आइसा महासचिव प्रसेनजीत कुमार, खेग्रामस राज्य सचिव शत्रुघ्न सहनी, इंसाफ मंच के नेयाज अहमद, शनिचरी देवी, वंदना सिंह, जितेन्द्र यादव, बैद्यनाथ यादव, प्रो. उमेश कुमार, फूलबाबू सिंह, रंजीत राम, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ललन कुमार, जीवछ पासवान, उपेन्द्र राय, महेश कुमार, रविन्द्र सिंह, दिनेश राय, राजाराम सिंह, अखिलेश सिंह, जितेन्द्र राय, मुकेश कुमार, राजीव कुमार, नीरज कुमार, चंदन कुमार, सत्येंद्र कुमार, सुरेश कुमार, प्रेम कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।

#बदलोबिहार #बदलोसरकार #मनोजमंजिल #महिला_सुरक्षा #गरीबी_बेरोजगारी #BJP_JDU_हटाओ #CPI_ML_यात्रा #जनसंघर्ष