Advertisement

बंदरा पश्चिमी मंडल के युवा नेता रविशंकर कुशवाहा बने रोगी कल्याण समिति के सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

-बंदरा पश्चिमी मंडल के युवा नेता रविशंकर कुशवाहा बने रोगी कल्याण समिति के सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक तिवारी।

बंदरा पश्चिमी मंडल के कर्मठ युवा व भाजपा के जिला महामंत्री श्री रविशंकर कुशवाहा को रोगी कल्याण समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है। इस उपलब्धि पर मंडल अध्यक्ष श्री देवेंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष श्री मनीष कुमार झा, श्री राजू कुमार त्रिवेदी, श्री ओमप्रकाश साहनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता व बीस सूत्री कार्यक्रम के सदस्य श्री बैद्यनाथ पाठक समेत मंडल के कई कार्यकर्ताओं ने श्री कुशवाहा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सभी ने उनके चयन को संगठन की निष्ठा और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। कार्यकर्ताओं ने आशा जताई कि श्री कुशवाहा अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में आम जनता को राहत दिलाने का कार्य करेंगे।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार भी किया।