-प्रवेश से प्रगति तक: बंगरा गाछीटोला स्कूल में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, परीक्षाफल घोषित
मुजफ्फरपुर/साहेबगंज ।दीपक।प्राथमिक विद्यालय बंगरा गाछीटोला मुसहर में प्रधान शिक्षक प्रमिला कुमुद की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ” रहा, जिसमें शिक्षा के विकास में अभिभावकों की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई।

इस अवसर पर विद्यालय में वर्ग 1 से 5 तक के विद्यार्थियों का परीक्षाफल भी घोषित किया गया। परिणाम सुनकर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
कार्यक्रम के दौरान वरीय शिक्षक तेज नारायण साह, सुमन कुमारी, श्री अखिलेश कुमार एवं उमेश कुमार वर्मा ने छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की।
अंत में सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से समारोह का समापन किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।











