Advertisement

पुराने घर में चल रहा था शराब का अवैध कारोबार, गायघाट पुलिस की छापेमारी में 211 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद

-पुराने घर में चल रहा था शराब का अवैध कारोबार, गायघाट पुलिस की छापेमारी में 211 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद

मुजफ्फरपुर/गायघाट/दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बाघाखाल गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुराने घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस की इस छापेमारी के बाद इलाके में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, बाघाखाल स्थित एक पुराने और बंद पड़े घर में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की कुल 211.275 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसे जब्त कर थाना लाया गया।


बरामद शराब में मैकडॉवेल्स नंबर-1 डीलक्स व्हिस्की की 750 मिलीलीटर की 84 बोतलें (63 लीटर), 180 मिलीलीटर की 336 बोतलें (60.480 लीटर) तथा 44 अतिरिक्त बोतलें (7.920 लीटर) शामिल हैं। इसके अलावा रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की की 750 मिलीलीटर की 24 बोतलें (18 लीटर), 375 मिलीलीटर की 144 बोतलें (54 लीटर) तथा 21 अतिरिक्त बोतलें (7.875 लीटर) भी बरामद की गई हैं।
गायघाट थाना पुलिस ने बताया कि मामले में शराब तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब किसकी है और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।