Advertisement

पियर में शिक्षक-अभिभावक बैठक संपन्न, परियोजना आधारित गृहकार्य के लिए छात्रों को ट्राफी और मेडल से किया गया सम्मानित

-पियर में शिक्षक-अभिभावक बैठक संपन्न, परियोजना आधारित गृहकार्य के लिए छात्रों को ट्राफी और मेडल से किया गया सम्मानित

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक तिवारी।

राजकीय बुनियादी विद्यालय, पियर में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदन कुमार ने की, जबकि कार्यक्रम में शिक्षाविद व साहित्यकार ब्रह्मानंद ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि “बच्चों में वैज्ञानिक सोच का विकास समय की मांग है, और यह शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को सोचने और समझने की दिशा में मार्गदर्शन दे।”

बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए और उन्होंने विद्यालय में ग्रीष्मावकाश के दौरान छात्रों द्वारा किए गए परियोजना आधारित गृहकार्य का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रों की रचनात्मकता और परिश्रम की सराहना की।

इस मौके पर उत्कृष्ट गृहकार्य करने वाले छात्रों को ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान विशिष्ट अतिथि, अभिभावक एवं शिक्षकों के हाथों से प्रदान किया गया।

गृह कार्य हीरो नंबर-01 की ट्राफी पाने वाले छात्र/छात्राएं:

अरुचि प्रिया, मीनाक्षी कुमारी, रागनी रानी, नंदनी कुमारी, और दिव्या भारती

मेडल प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राएं:

उत्सव कुमार, अंशु प्रिया, चांद बाबू, संध्या कुमारी, मोहम्मद अमीर, दिव्यांश राज, सबरिन खातून, दिलजुही, प्रियांशु रानी, अनुष्का कुमारी, रिया रानी, अलीना, सानू कुमार, सिद्धांत कुमार, खुशी कुमारी, शारदा कुमारी, शिखा भारती, अनामिका, विशाल कुमार, शिवम, चंदा, और सोनाक्षी कुमारी

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी वर्गों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना की।

यह बैठक न केवल शिक्षक और अभिभावकों के बीच संवाद का माध्यम बनी, बल्कि बच्चों के मनोबल को भी बढ़ावा देने का सशक्त जरिया साबित हुई।