Advertisement

पद्मश्री डॉ. गोपालजी त्रिवेदी सम्मानित, प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी ने अंगवस्त्र देकर किया अभिनंदन

-पद्मश्री डॉ. गोपालजी त्रिवेदी सम्मानित, प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी ने अंगवस्त्र देकर किया अभिनंदन

मुजफ्फरपुर।दीपक। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जिले के बन्दरा प्रखण्ड अंतर्गत मतलुपुर ग्राम निवासी एवं राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा (समस्तीपुर) के पूर्व कुलपति डॉ. गोपालजी त्रिवेदी को शुक्रवार को प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर डॉ. नौशाद अहमद ने कहा कि डॉ. त्रिवेदी ने शिक्षा और कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर जिले और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनका पद्मश्री सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों और सम्पूर्ण बिहार के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिनसे सीख लेकर समाज और देश की सेवा की जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी डॉ. त्रिवेदी को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।