Advertisement

पटना के शताब्दी कर्पूरी जयंती कार्यक्रम की सफलता को लेकर बन्दरा में विधायक ने की राजद कार्यकर्ताओं की बैठक

-पटना के शताब्दी कर्पूरी जयंती कार्यक्रम की सफलता को लेकर बन्दरा में विधायक ने की राजद कार्यकर्ताओं की बैठक

-व्यापक भागीदारी का निर्णय
-कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेवारी

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष रविंद्र सहनी की अध्यक्षता में 24 जनवरी को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर के शताब्दी जयंती कार्यक्रम की तैयारी हेतु बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक निरंजन राय ने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर के शताब्दी जयंती समारोह में गायघाट विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों गायघाट,बन्दरा एवं कटरा से राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।यह रैली ऐतिहासिक होगी।

बैठक को जिला राजद महासचिव विनय कुमार यादव, राज्य परिषद के सदस्य चंदेश्वर कुशवाहा,प्रधान महासचिव रामेश्वर कुशवाहा, युवा महासचिव बबलू कुमार, मिडिया प्रभारी प्रशांत कुमार पाठक, किसान अध्यक्ष महेश राय,जिला महासचिव उमेश कुशवाहा, युवा अध्यक्ष मनोज यादव,अल्पसंख्यक अध्यक्ष शौकत अली मुन्ना,पंचायती राज अध्यक्ष मो. असरार,महिला अध्यक्ष मंजू सहनी,अशोक यादव,मो. गाजी शाहनवाज, कनकलता,पंसस चंदेश्वर यादव,मो. जाहिद,मो. उस्मान अली, सुरेंद्र चौधरी, इंद्रेश यादव, मो. अनवारूल हक आदि ने भी सम्बोधित किया।