-पंचायत सरकार भवन और खेल मैदान निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण संपन्न
-जल्द शुरू होगा कार्य
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
बंदरा प्रखंड के मुन्नी-बैंगरी पंचायत के केवट्सा-मुन्नी चौर में पंचायत सरकार भवन और खेल मैदान निर्माण को लेकर अंचल और संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान जमीन का मापी और सीमांकन किया गया।

बंदरा सीओ अंकुर राय ने बताया कि इस परियोजना के लिए जमीन का सत्यापन, जांच और सीमांकन पूरा कर लिया गया है।आवश्यक रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को जरूरी कार्यवाई के लिए भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान अंचल कर्मी, सीआई, अमीन, राजस्व कर्मचारी, पीआरएस और निर्माण एजेंसी के कर्मी उपस्थित रहे।
सीओ ने बताया कि सभी प्रक्रियाएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस परियोजना से क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
#पंचायतसरकारभवन #खेलमैदान #बंदरा #स्थानीयविकास #निर्माणकार्य













