-मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो मरे,एक गंभीर रूप से घायल।
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
शुक्रवार को सप्तरी जिला में हुयी मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवकों की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई है, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सप्तरी से मिली जानकारी के अनुसार बगड़ा भगवती मंदिर से आधा किलो मीटर पीछे घटना घटी है।

मरने वालों में छिन्नमस्ता नगरपालिका के योगेन्द्र यादव के १८बर्षीय पुत्र श्याम कुमार यादव तथा रघुवर खंड के ३०बर्षीय पुत्र विकास कुमार खंड है। वहीं गंभीर रूप से घायल लाल बहादुर खंड के२३बर्षीय अजय कुमार खंग है। गंभीर रूप से घायल अजय कुमार खंग को चिकित्सा हेतु प्रादेशिक अस्पताल राजविराज भेजा गया है।
















