-नेकपा एमाले ने चलाया ग्रास रूट कार्यक्रम
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
नेकपा एमाले ने देश भर में ग्रास रूट कार्यक्रम की शुरुआत की हैं। जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के ग्रास रुट कार्यक्रम का इंचार्ज पूर्व मंत्री अरविंद साह को बनाया है। जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के ग्रास रूट के इंचार्ज अरविंद साह ने कहा है कि इस मिशन को पार्टी के जमीनी स्तर से शुरुआत की हैं।

पार्टी के उद्देश्य, संगठन, सदस्यता अभियान आदि इनका मुख्य उद्देश्य है।दो साल की पार्टी सदस्यता शुल्क 101रखा गया है।जो सदस्य बनेंगे उन्हें जेब से देना होगा ताकि एहसास हो कि मैं भी पार्टी का जिम्मेवार सदस्य हूं। शनिवार को जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के वार्ड 21कुर्था में पूर्व मंत्री के प्रमुख अतिथि में ग्रास रूट कार्यक्रम रखा गया था। अजय यादव की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में बिशिष्ट अतिथि रामेश्वर महासेठ, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी,रूका मिश्र सहित कई नेता शामिल हुए।












