Advertisement

नाबालिग ने सुनाई भाई के धोखे की दिल दहलाने वाली दास्तां

प्यार…प्रेग्नेंट और परिवार

-नाबालिग ने सुनाई भाई के धोखे की दिल दहलाने वाली दास्तां

संवाददाता । सीतामढ़ी।

प्यार-मोहब्बत करने वाले युगल जोड़ियों में से कुछ सफल होते हैं, तो कुछ बीच रास्ते से ही अलग हो जाते हैं। इनमें कुछ जोड़ियों का अलगाव काफी दर्द और दुख भरा होता है। कुछ के लिए यह दर्द जिंदगी भर के लिए हो जाता है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। 16 साल की लड़की जिस युवक से प्यार करती थी। उसे अपना सबकुछ न्योछावर कर चुकी थी। वह पांच माह की गर्भवती तक हो चुकी है, तो अब प्रेमी ने उसे भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
लड़की को गर्भवती कर छोड़ देना वाला दर्द उसे अपनों ने ही दिया है। दरअसल, इस लड़की को खुद के चचेरे भाई से प्यार हो गया था। प्यार का यह खेल करीब दो साल तक चला था। दोनों मिलते-जुलते थे। इसमें युवक के परिजन को कोई आपत्ति नहीं थी। यह कहना है युवती का। उसने प्राथमिकी में पूरी बातों का उल्लेख की है। इधर, एक तरह से लड़की के परिजन को भी शायद कोई आपत्ति नहीं थी। मिलने-जुलने के क्रम में युवती कब गर्भवती हो गई, उसे पता ही नहीं चला।
इस बीच, लड़की की तबीयत बराबर खराब रहने लगी, तो उसके माता-पिता ने डॉक्टर से जांच कराई। तब जो बात सामने आई, उसे जान कर परिजन कुछ देर के लिए हैरान हो गए। पता चला कि लड़की पांच माह की गर्भवती है। घर लौटने के बाद लड़की अपने माता और पिता के साथ युवक के घर पर पहुंची और उसके माता-पिता को जानकारी दी कि उसके पुत्र के द्वारा शारीरिक संबंध बनाए जाने से वह गर्भवती हुई है।

लड़की के पैरों तले की जमीन तब खिसक गई, जब उसे युवक और उसके परिजन की बेवफाई का पता चला। लड़की ने लड़का के परिजन से शादी करा देने की बात कही। यह बात सुनते ही परिजन भड़क गए। लड़की ने प्राथमिकी में पुलिस को बताया है कि युवक की मां रूकसाना खातून समेत आठ लोग उसे भद्दी – भद्दी गालियां देने के साथ उसके साथ मारपीट भी किए। उसकी मां के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। लड़के के परिजन ने उसे (लड़का) को घर से बाहर भागा दिया है और कहा है कि शादी नहीं करेंगे, जहां जाना हो जाओ। तब कुंवारी ही मां बनने को विवश यह लड़की पुलिस की शरण में पहुंची है। इस मामले की जांच की जिम्मेवारी पुलिस अवर निरीक्षक पूनम कुमारी को सौंपी गई है।