-नगर निगम के 46 वार्डों में रोजाना हो रही सफाई, हर वार्ड में 16 सफाईकर्मी तैनात: महापौर
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
नगर निगम क्षेत्र४ के सभी 46 वार्डों में स्वच्छ और बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए निगम रोजाना सफाई अभियान चला रहा है। गलियों, मोहल्लों, मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई कराई जा रही है।
-बारिश में जलजमाव रोकने पर जोर
बरसात को देखते हुए मुख्य नालों और गली-मोहल्लों की नालियों की रोज सफाई हो रही है। जहां जलजमाव होता है, वहां टैंकर और दूसरे संसाधनों से पानी निकाला जा रहा है। इसका मकसद शहर को जलजमाव से बचाना और लोगों को स्वच्छ व स्वस्थ माहौल देना है।

-हर वार्ड में 16 सफाईकर्मी तैनात
नगर निगम ने सभी वार्डों में सुचारू सफाई के लिए हर वार्ड में 16 सफाई कर्मियों की तैनाती की है। नाला सफाई और विशेष सफाई कार्यों के लिए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त कर्मी भी लगाए जाते हैं। इससे हर वार्ड में नियमित और प्रभावी सफाई सुनिश्चित हो रही है।
-कचरा तय जगह पर ही डालें
महापौर प्रीति कुमारी ने कहा कि उनका लगातार प्रयास है कि हर वार्ड में सफाई व्यवस्था मजबूत और प्रभावी बनी रहे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कचरा केवल तय स्थानों पर ही डालें। गंदगी फैलाने से बचें और अपने आसपास सफाई रखने में नगर निगम का सहयोग करें।
महापौर ने कहा कि अगर किसी क्षेत्र में सफाई को लेकर लापरवाही या समस्या है तो नगर निगम कार्यालय को तुरंत सूचना दें। शिकायत का जल्द समाधान किया जाएगा।












