-दूसरे पति ने स्त्रीधन हड़पकर बच्चों सहित महिला को घर से भगाया, पुलिस अधिकारी से शिकायत
बंदरा।दीपक।
शादी करने के बाद बैंक पासबुक में जमा सभी राशि निकलवा कर तथा सारा स्त्रीधन छीनकर बच्चों के साथ पति द्वारा घर से भगा दिए जाने से संबंधित शिकायत सामने आई है। इस मामले में पीड़िता पियर थाने के पियर गांव निवासी सबुरन खातून ने पियर थाना सहित वरीय पुलिस अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में लिखा गया है कि उसका ससुराल पियर है। उसकी शादी पूर्व में मो. इस्लाम से करीब 15 साल पहले मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। उसके पूर्व पति मो. इस्लाम की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई। जिसके बाद उसके ससुराल के लोग उसे मो. मंसूर के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ के अनुसार करीब 6 महीने पहले शादी करा दिया। इसके बाद से दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पूर्व पति के सड़क दुर्घटना में मौत के बाद सरकार द्वारा सहायता राशि उसके बैंक खाते में 4 लाख रुपये दी गई, जो मो. मंसूर एवं अन्य व्यक्ति के द्वारा नाजायज मजमा बनाकर एक साजिश के तहत जोर जबरदस्ती कर उसके बैंक खाते से राशि निकलवा कर लोगों के द्वारा ले लिया गया। उसका सारा स्त्रीधन छीन कर उसके बच्चों के साथ 17 जून को घर से भगा दिया गया।

इस दौरान कई-कई दिनों तक उसे खाना पीना भी नहीं देने तथा उसे एवं उसके बच्चों के साथ गाली गलौज, मारपीट एवं प्रताड़ित भी किये जाने की शिकायत है। वहीं पति एवं अन्य लोगों के द्वारा मिलकर दहेज में 2लाख रुपये तथा एक मोटरसाइकिल की भी मांग किए जाने की शिकायत की गई है।पीड़िता ने लिखा है कि वह गरीब महिला है।उसके माता-पिता भी गरीब हैं। इससे राशि देने तथा प्रतिशोध करने में अक्षम हैं,लिहाजा उसके साथ प्रताड़ना के बाद अब साथ रखने से भी इंकार कर घर से बेदखल कर दिया गया है।वह दर-दर भटकने को विवश है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।वहीं पीयर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।
















