Advertisement

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई मजबूती, 31 मरीजों के बीच वितरित किए गए फूड बास्केट

-टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई मजबूती, 31 मरीजों के बीच वितरित किए गए फूड बास्केट

पटना। टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह परिसर में 31 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य उपचाररत मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना और उपचार को अधिक प्रभावी बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. योगेन्द्र प्रसाद मंडल ने कहा कि टीबी के इलाज में नियमित दवा के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक भोजन की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बेहतर पोषण से मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे वे तेजी से स्वस्थ हो सकते हैं। उन्होंने मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया।


स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मरीजों की समय पर पहचान, गुणवत्तापूर्ण उपचार और पोषण सहायता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से उपचाररत मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि उन्हें आवश्यक पोषण मिल सके और उनका उपचार सफल हो।
अधिकारियों ने कहा कि पटना सिटी टीयू की ओर से 31 टीबी मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराना अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे न केवल मरीजों को पोषण संबंधी सहायता मिलेगी, बल्कि देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में भी महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।