Advertisement

गौसपुर पंचायत में महिला सभा का आयोजन, योजनाओं की दी गई जानकारी

-गौसपुर पंचायत में महिला सभा का आयोजन, योजनाओं की दी गई जानकारी

राजापाकर/संजय श्रीवास्तव। राजापाकर प्रखंड क्षेत्र की गौसपुर पंचायत स्थित पंचायत भवन परिसर में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) के सहयोग से महिला सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुधी रंजन कुमार एवं पंचायत सचिव दिलीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
महिला सभा में ग्रामीण महिलाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पंचायत स्तर पर संचालित अभियानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण नली-गली निश्चय योजना, समाज कल्याण विभाग की योजनाएं, लोहिया स्वच्छता अभियान, आईसीडीएस, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।


सभा में महिलाओं ने पंचायत स्तर से जुड़ी अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को भी साझा किया। बताया गया कि महिलाओं द्वारा बताई गई पंचायत स्तरीय समस्याओं को ग्राम पंचायत की ग्राम सभा पंजी में दर्ज किया जाएगा तथा जीपीडीपी के तहत उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। इससे पंचायत की विकास योजनाओं में स्थानीय जरूरतों और समस्याओं को शामिल करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में विरजू कुमार, अभिषेक कुमार, राधाकृष्ण कुमार, मनोहर कुमार, सफक नाज, रीना कुमारी, तन्नू कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। महिला सभा में समुदाय की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।