-गोरौल में विधायक ने राज्य सरकार की उपलब्धियां बतायी
वैशाली / सुधांशु।
जदयू राज्यव्यापी अभियान के तहत चलायें जा रहे कार्यक्रम ‘ग्राम संसद :सदभाव की बात ”मंगलवार को गोरौल प्रखंड के कटरमाला, हरसेर, आदमपुर, लोदीपुर, नारायणपुर बेदौलिया और भुआलपुर उर्फ़ बहादुरपुर गाँव मे विधायक सिद्धार्थ पटेल उर्फ़ चुन्नू पटेल ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जारही जन उपयोगी कार्यक्रम पर चर्चा की। विधायक ने कहा की केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार विहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया होता तो राज्य विकाश ज्यादा होता। केंद्र सरकार विहार के साथ सौतेला ब्यबहार कर रही है। आगामी लोकसभा चुनाव मे राज्य के सभी 40 सीट आप सभी महागठबंधन को दे।

विधायक ने द्वारा किये गये विकाश कार्यों की भी चर्चा की। सभी कार्यक्रमों की अध्यक्षता जद यु के प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह उर्फ़ भगवान सिंह ने की। इस मौके पर दल के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा की बाल विवाह अविशाप है। इससे कई तरह कई विमारियों का सामना करनी प्रति है युवतियों को। माँ -बाप किसी भी हालत मे अपनी लड़कियो का बाल विवाह नहीँ करे। गोरौल नगर पंचायत के समाज सेवी सोनेलाल राय ने विधायक से आम जनता कई सरोकार से संबंधित मांग आपने भाषण के दौरान किया। कार्यक्रम को प्रमोद राय, संजय कुमार राय,चद्रशेखर सिंह पटेल, सुनील सिंह, लक्ष्मी कुमारी, रामजन्म चौरसिया, जदयू के वैशाली विधान सभा प्रभारी अविनाश कुमार, सुनील सिंह आदि लोगो ने सम्बोधित किया। विधायक और अन्य नेताओं ने नारायणपुर बेदोलिया मे जगदम्बा माइया के मंदिर मे पूजा -अर्चना भी किया।











