Advertisement

गोपालगंज में 5 लोगों की संदिग्ध मौत, बोले डीएम- ‘अफवाहों पर ना दें ध्यान’

-गोपालगंज में 5 लोगों की संदिग्ध मौत, बोले डीएम- ‘अफवाहों पर ना दें ध्यान’

सम्वाददाता। गोपालगंज।

गोपालगंज में 72 घंटे में पांच लोगों की संदिग्ध मौत को लेकर हलचल मच गई. वहीं पुलिस का कहना है कि भ्रामक बातों से दूर रहें. मामले की जांच की जा रही है.मृतकों में बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी स्व० हरिचरण साह के 50 वर्षीय बेटे सिकंदर साह, बहरामपुर गांव निवासी भागन राम के 55 वर्षीय बेटे सुरेश राम, सुरेन्द्र राम के 30 वर्षीय बेटा टिंकू राम, बामो गांव निवासी रामानंद शर्मा के 25 वर्षीय बेटे रोहित शर्मा और बैकुंठपुर गांव निवासी स्व. जोधा राय के 65 वर्षीय बेटे झगरू राय शामिल हैं.

दरअसल इस संदर्भ में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी व एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस रिलीज जारी किया है. जारी किए गए रिलीज में उन्होंने कहा है कि बैकुंठपुर थाना अंतर्गत विभिन्न तिथियों पर लोगों की मौत हुई है. SDM/SDPO के द्वारा पांचों मृत्यु से संबंधित विस्तृत जांच पड़ताल की गई.