Advertisement

गायघाट में राजद युवा नेता आदर्श सिंह राजा का जनसंपर्क अभियान तेज

-गायघाट में राजद युवा नेता आदर्श सिंह राजा का जनसंपर्क अभियान तेज

गायघाट। आगामी 27 अगस्त को होने वाली विपक्षी दलों की वोटर अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए राजद कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में रविवार को राजद के युवा नेता आदर्श सिंह राजा ने गायघाट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। आदर्श सिंह राजा ने कहा कि यह यात्रा जनता के अधिकारों की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि जनता बड़ी संख्या में इस अभियान में शामिल होकर विपक्ष की ताक़त को और मजबूती देगी।

इस मौके पर उनके साथ राजद नेता सुनील कुमार राय, मनोज राय, रिगा राय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।