गायघाट।संवाददाता।
प्रखंड परिसर में कृषि विभाग द्वारा रवि महाअभियान प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विधिवत शुभारंभ माननीय विधायक निरंजन राय प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सतनु कुमार उपनिदेशक विसोका गौरव प्रताप कृषि वैज्ञानिक रोहित कुमार पशु चिकित्सा पदाधिकारी अशोक सिंह प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार आत्मा अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र तुर्की से आये कृषि वैज्ञानिक डॉ रोहित कुमार ने आलू, मक्का ,गेहूं फसलों बुआई के बाद होने वाली समस्या से किसानों कोअवगत कराया। क्या-क्या ध्यान देने कीआवश्यता है उसकी जानकारी दिए। पशु चिकित्सा पदाधिकारी अशोक सिंह ने पशुओं को सही समय पर टीकाकरण की लाभ जानकारी दिए। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सतनु कुमार ने मिट्टी जांच कर ही खेतों में उर्वरक का प्रयोग करने का सलाह दिए। उपनिदेशक बसोका गौरव प्रताप ने हरि खाद एवं जैविक खाद का उपयोग से होने वाले फायदे के बारे में बताएं ।अधिक उर्वरक एवं कीटनाशक के उपयोग से होने वाली नुक्सान के बारे में भी बताएं। कृषि समन्वयक आशुतोष कुमार ने उर्वरक स्वय किसान कैसे जांच कर पहचान करें कि उर्वरक सही है या नहीं इसके तरीका बताएं। प्रखंड प्रमुख श्री श्रावण कुमार सिंह ने जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिए।

मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री निरंजन राय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को उवरक का संतुलित उपयोग करना चाहिए। कृषि विभाग द्वारा अनुदानित दर पर जो बीज किसानों को दिया जाता है उसे खाने में प्रयोग ना करें क्योंकि वह बीज विशउपचारित बीज रहता है जो आपके शरीर पर मीठा जहर के समान नुकसान पहुंचाता है।
प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजन झा ने रवि मौसम में कैसे किसानों को अनुदानित दर पर बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को बताये। प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री अजीत कुमार ने जलवायु अनुकूल खेती एवं खेतों में पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताएं एवं किसानों से आग्रह किया कि अपने खेतों में पराली न जलाएं।
मौके पर दर्जनों किसान के बीच मिट्टी जांच कार्ड का वितरण किया गया। मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक श्वेतनीशा, प्रियंका कुमारी, किसान सलाहकार ब्रजकिशोर प्रसाद, संजीव कुमार ,सुनील कुमार ,वीरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश कंचन ,विनोद कुमार, दीपक कुमार ,श्याम किशोर ,संजय पासवान ,नरेश कुमार ,भूषण कुमार ,परशुराम कुमार ,विमलेश साहनी ,राजेश कुमार ,विनाय कुमार,सुनील कुमार,सीमा कुमारी,ममता कुमारी के साथ साथ सभी पंचायत के सैकड़ों किसान उपस्थित थे।













