-“गायघाट के महमदपुर सुरा में निजी कोष से बनी सड़क, आज़ादी के बाद पहली बार बस्ती को मिला रास्ता”
गायघाट (मुजफ्फरपुर),दीपक कुमार तिवारी।
गायघाट प्रखंड के महमदपुर सुरा पंचायत अंतर्गत नया टोला बस्ती में ऐतिहासिक पहल करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भूस्वामियों के सहयोग से निजी कोष से करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया। यह सड़क 57 भूस्वामियों की निजी जमीन से होकर गुजरती है, जिन्होंने समाज हित में निःस्वार्थ योगदान दिया।
सड़क निर्माण कार्य पंचायत समिति सदस्य सीता देवी के प्रतिनिधि पप्पू कुमार राय एवं पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार राय के नेतृत्व में कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती की करीब 1,000 आबादी आज़ादी के बाद से सड़क के लिए तरस रही थी। ग्रामीण खेत के मेड़ों से होकर आवागमन करते थे, जिससे खासकर बरसात व बाढ़ के समय बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

सड़क के उद्घाटन के अवसर पर भूस्वामियों एवं निर्माण कार्य में सहयोग देने वाले लोगों के द्वारा विधिवत रूप से समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क जनसहयोग और इच्छाशक्ति की मिसाल है।
लंबे समय से विधायक और सांसदों से गुहार लगाने के बावजूद जब सरकारी पहल नहीं हुई, तब स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वयं जिम्मेदारी ली और यह कार्य पूरा कर दिखाया।
प्रमुख बिंदु:
ढाई किमी पक्की सड़क का निर्माण निजी कोष से
57 भूस्वामियों ने दी निजी ज़मीन
बस्ती की एक हज़ार आबादी को पहली बार मिला पक्का रास्ता
स्थानीय नेताओं ने निभाई अहम भूमिका
वर्षों से की जा रही मांगों पर नेताओं ने किया था केवल वादा
#जनसहयोगसेविकास #गायघाटसमाचार #निजीकौशलोककल्याण #महमदपुरसुरा #बिना_सरकार_बने_सड़क #ग्रामविकास











