Advertisement

गायघाट के बंदरा प्रखंड और हत्था पंचायत में जदयू की बूथ कमिटी बैठक, ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ संकल्प के साथ तीसरे दिन की रणनीतिक चर्चा

-गायघाट के बंदरा प्रखंड और हत्था पंचायत में जदयू की बूथ कमिटी बैठक, ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ संकल्प के साथ तीसरे दिन की रणनीतिक चर्चा

मुजफ्फरपुर/बन्दरा । 23 जून 2025 । दीपक कुमार तिवारी।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) द्वारा 21 से 25 जून तक चलाए जा रहे बूथ कमिटी सदस्यों की बैठक अभियान के तहत आज तीसरे दिन गायघाट विधानसभा अंतर्गत बंदरा प्रखंड और हत्था पंचायत, लोहरखा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बंदरा प्रखंड में बैठक कृषिभवन परिसर और हत्था पंचायत में रमेश राय के आवास पर संपन्न हुई।

बैठक की वर्चुअल निगरानी जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने की। उन्होंने बूथ कमिटी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि “2025 में फिर से नीतीश सरकार बनाना हमारा संकल्प है। हमें मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कार्यों को लेकर हर मतदाता तक पहुँचना है।” उन्होंने ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ रणनीति को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बंदरा प्रखंड में दो स्थानों पर आयोजित बैठक में गायघाट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ जदयू नेता प्रभात किरण ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कुछ अफवाहों ने भ्रम फैलाया था, जिससे पार्टी को नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि 2025 में पार्टी को मजबूती से वापस लाना है और हर बूथ को जीतने का लक्ष्य लेकर सभी कार्यकर्ताओं को डटे रहना है।

उन्होंने कहा कि “हमने 333 बूथों पर ऐसे 10 समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम बनाई है जो मतदान के अंतिम क्षण तक बूथ नहीं छोड़ते।” साथ ही यह भी कहा कि बीते पाँच वर्षों में गायघाट की विकास गति ठप हो गई है जिसे फिर से शुरू करना जरूरी है।

बैठक में प्रमुख उपस्थितगण:

बंदरा प्रखंड बैठक की अध्यक्षता चंद्र सुमन पटेल ने की और संचालन प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने। अन्य प्रमुख उपस्थित नेताओं में रॉबिन सिंह (जिला प्रभारी), राम बाबू कुशवाहा (जिलाध्यक्ष), ज्योति कुमारी (पर्यवेक्षक), जय प्रकाश यादव व राम नरेश साह (जिला महासचिव), चंदेश्वर राय (पूर्व मुखिया), उपेंद्र राय (पूर्व प्रमुख), जीतन पटेल (विधानसभा प्रभारी), विनोद कुशवाहा (प्रखंड प्रभारी) तथा मो. तैयब, मो. नासिर, मो. मुनाजिर, अनिल कुमार गुप्ता शामिल रहे।

वहीं, हत्था पंचायत के लोहरखा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष अक्लू सहनी ने की। संचालन मनोज कुशवाहा ने तथा अन्य प्रमुख उपस्थिति में डॉ. सियाराम महतो, दिनेश राय (पूर्व उप प्रमुख), धनंजय भारती (मीडिया प्रभारी), रमेश राय सहित कई अन्य स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य:

कार्यकर्ताओं को 2025 विधानसभा चुनाव के लिए तैयार करना, बूथ स्तर पर रणनीति बनाना, भ्रम व अफवाहों से सतर्क रहकर जदयू के जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुँचाना।

#2025फिरसेनीतीश
#बूथजीतोचुनावजीतो
#गायघाट_में_फिर_से_नीतीश
#JDUबिहार
#जन_जन_का_विकास