Advertisement

गांधी जी के कर्मभूमि की मर्यादा का सभी लोग रखें ख्याल, शांतिपूर्ण मनाएं पर्व : डीएम

चंपारण की खबर::
गांधी जी कर्मभूमि की मर्यादा का सभी लोग रखें ख्याल, शांतिपूर्ण मनाएं पर्व : डीएम
– मोहर्रम जुलूस रूट होगा अतिक्रमण मुक्त, पेयजल और साफ-सफाई की होगी व्यवस्था : उपमेयर
– अनुमंडल स्तर पर क्यूआरटी का किया गया है गठन: पुलिस अधीक्षक

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन सभागार में आज जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं एसपी कांतेश कुमार मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला शांति समिति की विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य सदस्यों के साथ बैठक हुई। इस दौरान
आगामी 29 जुलाई को जिले में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए गणमान्य सदस्यों ने कई सुझाव दिए।
वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि मोतिहारी जिला गांधी जी की कर्मभूमि शांति संदेश के नाम से जाना जाता है। सभी लोग मिलकर जिले की मर्यादा को बनाए रखें । सोशल मीडिया के गलत अफवाहों से बचें , जिलेवासियों की सेवा के लिए जिला प्रशासन सदैव तत्पर है। मुहर्रम पर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए उन्होंने जिलेवासियों से अपील की।

– भाईचारे एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनेगा पर्व : मेयर

मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी ने कहा कि मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। युवावर्ग से हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाने की उन्होंने अपील की।
वहीं नगर निगम के उप मेयर डॉ. लाल बाबू प्रसाद ने कहा कि मोहर्रम जुलूस के आने जाने वाले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर पेयजल एवं साफ-सफाई आदि को सुव्यवस्थित की जाएगी।

– पर्व में खलल डालने वालों की खैर नहीं: एसपी

एसपी श्री मिश्रा ने कहा कि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पुलिस प्रशासन एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पर्व में खलल डालने वाले शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी । उन्होंने अफवाहों से बचने के लिए आमलोगों से अपील की । उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के लिए अनुमंडल स्तर पर क्यूआरटी का गठन किया गया है।
मौके पर प्रशिक्षु समाहर्ता , अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोतिहारी सदर, माननीय महापौर ,माननीय उप महापौर ,विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा ,सहित शांति समिति के गणमान्य सदस्य गण डॉ परवेज, शकील सिद्धकी, सतपाल सिंह छाबड़ा, चंद्र किशोर मिश्र, रौनक दीप सिंह, विनय कुमार, राम भजन, ब्रज भूषण पांडे ,नुरुल होदा कुरैशी, कृष्ण गोपाल सिंह, सरफराज आलम, शम्स तबरेज, अमित कुमार सेन, मोहम्मद एहतेशाम, साजिद रजा आदि उपस्थित थे।