-जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बोले,लगाये गये आरोप बेबुनियाद
गया।संवाददाता।
जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी एवं उपाध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद यादव ने सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष आवास पर संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है ।इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी एवं उपाध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद यादव ने कहा कि बीते 7 जनवरी को जिला परिषद सभागार में सामान्य बैठक का आयोजन किया गया था।इस बैठक के दौरान जिले के फतेहपुर प्रखंड के एक महिला सदस्य ने बैठक का विरोध कर सदन से बाहर आकर धरना पर बैठ गई थी जिसको लेकर जिले में लोगों के बीच अच्छा संदेश नहीं गया है।

उन्होंने कहा कि जिला परिषद सभागार में चल रहे बैठक के दौरान किसी भी सम्मानित सदस्य बैठक का बहिष्कार कर अगर सदन से बाहर आकर इस तरह का हरकत करे तो यह अशोभनीय होती है । आगे कहा कि जिस तरह से जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पर आरोप लगाया गया है कि जिला परिषद के जमीन को बेचा जा रहा है वह वह बेबुनियाद है ।वहीं उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला परिषद सदस्य श्वेता यादव ने किसी के बहकावे में आकर सदन का विरोध किया है क्योंकि कुल 46 पार्षदों में से एक या दो सदन का विरोध बराबर करते हैं और बाकी सब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पक्ष में ही रहते हैं ।जो भी आरोप लगाए गए हैं वह बिल्कुल निराधार है ।डॉ शीतल प्रसाद यादव ने कहा कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली की जिला परिषद सदस्य शवेता यादव के द्वारा अध्यक्ष नैना कुमारी पर बैठक के दौरान सदन में नहीं बोलने का मौका देने का आरोप लगाया गया है जो बिल्कुल गलत है ।उन्होंने कहा कि पूरी जानकारी लेने के बाद श्वेता यादव से भी बात करने की कोशिश किया परंतु उचित जवाब न मिलने के कारण मजबूर होकर प्रेस वार्ता का आयोजन कर इसका खंडन करते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि भारत सरकार पीपीपी मोड पर विकास कार्य कर रही है उसी प्रकार जिला परिषद सदस्यों के पास भी अधिकार है कि अपने आय का संसाधन बढ़ाने के लिए जिले में विकास के लिए पीपी मोड पर निर्माण कर सकते हैं। इस संबंध में सामान्य बैठक में कुछ पार्षदों को छोड़कर सभी ने समर्थन किया। कुछ सदस्यों का मांग है कि प्रत्येक जिला परिषद सदस्य को आवास उपलब्ध कराया जाए पर संसाधन के अभाव में आवास नहीं बन पा रहा है इसलिए हम लोग आंतरिक संसाधन बढ़ाने के लिए और आत्मनिर्भर जिला परिषद को बनाना चाहते हैं। इस मौके पर डोभी जिला परिषद सदस्य कामेश्वर प्रसाद यादव ,फतेहपुर जिला परिषद सदस्य प्रेम कुमार, सदसय वीरेंद्र कुमार, मानपुर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि राजेंद्र यादव,बोधगया जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अरविंद पासवान एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह उपस्थित थे।












