Advertisement

गणेश पूजा को लेकर मूर्तिकारों में उत्साह, डिजाइनर प्रतिमाओं की बढ़ी मांग

-गणेश पूजा को लेकर मूर्तिकारों में उत्साह, डिजाइनर प्रतिमाओं की बढ़ी मांग

मुजफ्फरपुर। गणेश पूजा को लेकर शहर और आसपास के इलाकों में तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा समितियों और श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ मूर्तिकार भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। छोटे आकार से लेकर बड़ी प्रतिमाओं का निर्माण तेजी से चल रहा है।

मूर्तिकारों के अनुसार इस बार पारंपरिक प्रतिमाओं के साथ डिजाइनर और मनपसंद गणेश प्रतिमाओं की मांग भी बढ़ी है। श्रद्धालु अपनी पसंद के अनुसार प्रतिमाओं का आकार, रंग-रूप और डिजाइन तय करा रहे हैं। इससे मूर्तिकारों को भी अधिक काम मिल रहा है।

बाजार में गणेश प्रतिमाओं की कीमत उनके आकार, डिजाइन और सजावट के आधार पर तय की जा रही है। छोटी प्रतिमाएं करीब 100 रुपये से उपलब्ध हैं, जबकि बड़ी और आकर्षक डिजाइन वाली प्रतिमाओं की कीमत 15 हजार रुपये तक पहुंच रही है।

मूर्तिकारों का कहना है कि पूजा नजदीक आने के साथ प्रतिमाओं की मांग और बढ़ने की उम्मीद है। कई पूजा समितियों ने पहले से ही प्रतिमाओं की बुकिंग शुरू कर दी है।