Advertisement

कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मुजफ्फरपुर में हाई अलर्ट

-कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मुजफ्फरपुर में हाई अलर्ट

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार

मुजफ्फरपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब व्यवहार न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
धमकी की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है और आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है।
मौके पर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को तैनात किया गया है, जो हर संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच कर रहे हैं। पुलिस किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।


बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब कोर्ट को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी धमकी दी जा चुकी है, हालांकि जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला था। बावजूद इसके, इस बार पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।
सिटी एसपी ने कहा कि धमकी को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
फिलहाल कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में सन्नाटा और सुरक्षा का कड़ा पहरा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है।
बार-बार मिल रही धमकियों से बड़ा सवाल खड़ा हो गया है—आखिर कौन है जो कानून के इस गढ़ को निशाना बनाकर खौफ फैलाने की कोशिश कर रहा है?