Advertisement

किशोरी का अपहरण, ट्यूशन जाने के दौरान अगवा करने का आरोप

-किशोरी का अपहरण, ट्यूशन जाने के दौरान अगवा करने का आरोप

मुजफ्फरपुर। फकुली थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना को लेकर किशोरी के पिता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दर्ज शिकायत के अनुसार, 18 अगस्त 2026 की सुबह करीब 10 बजे किशोरी घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी।

आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए लोगों ने उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने फकुली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
परिजनों ने राहुल कुमार, काजल कुमारी, अर्जुन चौधरी और पुतली देवी को मामले में नामजद आरोपी बनाया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि किशोरी के साथ घर में रखे 50 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण भी ले जाए गए।
पुलिस ने मामले में कांड संख्या 62/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। कांड के अनुसंधान की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडे को सौंपी गई है। पुलिस किशोरी की सकुशल बरामदगी और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।