कटरा ।सम्वाददाता।
प्रखण्ड के धनौर और सोनपुर पंचायत में युवा राजद के द्वारा ग्राम चौपाल लगाया गया। युवा जिलाध्यक्ष नितेश यादव ने कहा कि देश में जाति गणना केन्द्र सरकार से मांग कर रहे हैं। बढ़ती मंहगाई , शिक्षा नीति, बेरोजगारी विरोध युवा राजद कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कटरा युवा अध्यक्ष सोनू कुमार चौधरी ने किया। राजद नेता संतोष दास , शशि यादव , नूरेआलम,रजा हुसैन, विमलेश यादव, शिवचन्द जी , संजय मेहता , पंकज ठाकुर राजद नेता सभी मौजूद थे।













