-आरा में भीषण सड़क हादसा, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत
सम्वाददाता। पटना।
आरा में भीषण सड़क हादसा की सूचना मिली है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. मृतक में एक शिक्षक भी है. तीनों की मौत अलग-अलग हादसे में हुई है.

पहली घटना बिहिया थाना क्षेत्र के बांधा गांव और दूसरी उदवंतनगर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है.पहली घटना में मृतक की पहचान बांधा गांव निवासी गणेश राम(50) और कमला राम(60) के रूप में हुई है. गणेश राम गांव के ही सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर थे. इन दोनों की मौत बोलेरो की चपेट में आने से हुई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम दोनों गांव के अन्य लोगों के साथ सड़क के किनारे बैठे हुए थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरे ने रौंद दिया. हादसे के वक्तत चीख पुकार मच गई.हादसे में घायल लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां गणेश राम और कमला राम की मौत हो गई. घटना के बाद से परिजनों मे चीख पुकार मच गई. जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई में जुट गई है.
















