-आरजेडी के मनचले नेता को महिला ने दम भर पीटा, मंदिर में बैठकर कर रहा था अश्लील हरकत
सम्वाददाता। पटना/भागलपुर।
भागलपुर में एक महिला ने आरजेडी के मनचले नेता की जमकर धुनाई कर दी। छेड़खानी किये जाने से गुस्साई महिला ने राजद नेता की पिटाई की। इस दौरान मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। आरजेडी के मनचले नेता की पिटाई का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा करने आई थी तभी इसी दौरान आरजेडी नेता अपने दोस्तों के साथ मंदिर में बैठा हुआ था। महिला पर नजर पड़ते ही वह अश्लील हरकतें करने लगा। महिला उसकी हरकतों को देख रही थी। मंदिर में पूजा करने के बाद महिला जैसे ही सीढ़ी से नीचे उतरी। आरजेडी नेता फिर अश्लील हरकत करने लगा लेकिन इस बार उसे ऐसा करना काफी महंगा पड़ गया। उसकी इस हरकत से महिला आग-बबूला हो गयी।

सबसे पहले उसने राजद नेता का कॉलर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। राजद नेता की महिला से पिटाई होता देख उसके साथी मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। इस दौरान मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। राजद नेता की पिटाई का वीडियो तभी किसी ने अपने मोबाइल में बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पलक झपकते ही राजद नेता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। राजद नेता की पहचान तिरूपति यादव के रूप में हुई है जो आरजेडी का प्रदेश सचिव है।












