Advertisement

“अभिषेक कुमार ‘मुन्ना’ बने भाजपा युवा मोर्चा मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिला सह कोषाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी”

-“अभिषेक कुमार ‘मुन्ना’ बने भाजपा युवा मोर्चा मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिला सह कोषाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी”

मुजफ्फरपुर।दीपक।
भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरपुर पूर्वी युवा मोर्चा की जिला टीम में बंदरा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार “मुन्ना” को जिला सह कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इस जिम्मेदारी मिलने पर बंदरा भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और सभी ने उन्हें बधाई दी।

बधाई देने वालों में सांसद प्रतिनिधि अवधेश निषाद, पूर्व जिला मंत्री राजकिशोर चौधरी, बंदरा पूर्वी के अध्यक्ष अशोक सिंह, पश्चिमी अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रजनीश राजन, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बैधनाथ पाठक, संजय कुमार, संजय चौधरी, अरुण पंडित, गोपाल शर्मा, रमन त्रिवेदी, मनीष झा, विक्रम कुमार, रवि कुमार और अविनाश कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अभिषेक कुमार “मुन्ना” के नेतृत्व और समर्पण को सराहते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन को नई दिशा देंगे।