-अतीक मर्डर पर मंत्री पारस का बड़ा बयान,बदमाश को मिठाई खिलाएगा क्या की गोली मारेगा! बुल्डोजर बाबा के हुए फैन..
सम्वाददाता। पटना।
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने अतीक मर्डर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, बदमाश को मिठाई खिलाएगा क्या की गोली मारेगा! दरअसल, यूपी में मफिया अतीक और अशरफ की हत्या के बाद बिहार की सियायत गरमाई हुई है। कुछ नेता यूपी सरकार की तरीफ कर रहे तो वहीं कुछ जंगलराज बता रहे हैं। इसी क्रम में पशुपति पारस का यह बयान सामने आया है।
बता दें कि, केंद्रीय मंत्री यूपी की सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यूपी में सबसे अच्छी सरकार है। यूपी के सीएम बुलडोजर बाबा के नाम से जाने जाते हैं। जो क्रिमिनल है, उसे मिठाई नहीं खिलाएंगे। क्राइम करने वालों को गोली ही मारी जाएगी।

दरअसल, शनिवार की देर शाम पशुपति पारस हाजीपुर में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान इन बातों को कही। इसी क्रम में पशुपति पारस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसाते हुए कहा कि, बिहार के सीएम दया के पात्र हैं। सीएम कोई भी फैसला लेने से पहले तेजस्वी की तरफ देखते हैं। तेजस्वी की वजह से वो निर्णय नहीं लेना चाहते।
वहीं अतीक अहमद के समर्थन में पटना में लगे नारे को लेकर पारस ने कहा कि, पटना में नमाज पढ़ने के दौरान अतीक अहमद अमर रहे के नारे लगाए गए हैं। ये आपसी मतभेद पैदा करने की साजिश है। देश में दंगा फैलाने और देश को बांटने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी अफज़ल गुरु के समर्थन में नारे लगाए गए थे। यह देश के लिए दुर्भाग्य है। इस पर कानून बनाना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार अपराधी बेलगाम हो गए हैं। लालगंज में दलित नेता राकेश पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद सोनपुर में बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें दो होम गार्ड जवान को गोली मारकर हत्या कर दी गई।












