Advertisement

अतिरिक्त शुल्क लौटाने और परीक्षा तिथि जारी करने की मांग

अतिरिक्त शुल्क लौटाने और परीक्षा तिथि जारी करने की मांग

मुजफ्फरपुर। ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (AISF) ने बिहार के पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों से PET 2022 में लिए गए अतिरिक्त आवेदन शुल्क लौटाने और PET 2023 की परीक्षा तिथि जल्द जारी करने की मांग की है। AISF के राज्य परिषद सदस्य अभिषेक कुशवाहा ने बताया कि कई वर्षों से पीएचडी पात्रता परीक्षा (PET) के लिए ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों से 3000 रुपये आवेदन शुल्क लिया जा रहा था। जब बिहार विधानसभा में डुमरांव के विधायक अजीत कुशवाहा ने शिक्षा विभाग से इस विषय पर सवाल उठाया, तब शिक्षा मंत्री ने आवेदन शुल्क में संशोधन की बात कही थी। इसके बाद विश्वविद्यालय ने आवेदन शुल्क में संशोधन तो कर दिया, लेकिन PET 2022 और PET 2023 के विद्यार्थियों से ली गई अतिरिक्त राशि लौटाने की कोई घोषणा नहीं की गई।

 

अभिषेक कुशवाहा ने यह भी कहा कि PET 2023 के आवेदन किए हुए पांच महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा तिथि जारी नहीं की गई है। AISF ने जल्द से जल्द परीक्षा तिथि घोषित करने और विद्यार्थियों की अतिरिक्त राशि लौटाने की मांग की है।