Advertisement

अतरदह में घर पर हथियारबंद हमलावरों का धावा, महिलाओं से मारपीट और मंगलसूत्र छीना

-अतरदह में घर पर हथियारबंद हमलावरों का धावा, महिलाओं से मारपीट और मंगलसूत्र छीना

मुजफ्फरपुर। कच्ची-पक्की ओपी (सदर थाना) क्षेत्र के अतरदह मोहल्ले में आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद हमलावरों ने एक घर पर धावा बोलकर जमकर उत्पात मचाया। वार्ड नंबर 31 में हुई इस घटना के दौरान हमलावरों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए महिलाओं और परिजनों के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने एक महिला का मंगलसूत्र भी छीन लिया और घर के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की।
हमले में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बन गया। पीड़िता आशा देवी, पति सुरेश चौधरी, ने घटना को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।


आवेदन के अनुसार, आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद लोग अचानक उनके घर पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। आरोप है कि हमलावर घर में घुस गए और परिजनों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। विरोध करने पर महिलाओं के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई। इस दौरान मंगलसूत्र छीनने और वाहनों में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया गया है।
घटना में परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों तथा हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी है।