संजय। तारापुर ।
तारापुर अनुमंडल अस्पताल में रविवार से 15 की जगह 25 व्यक्तियों की होगी कोरोना की जांच. जी हां स्वास्थ्य विभाग ने अपने जांच के दायरे को बढ़ाते हुए अनुमंडल अस्पताल तारापुर में 15 की जगह 25 मरीजों की प्रतिदिन लिए जाएंगे सैंपल .उपरोक्त जानकारी तारापुर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ बीएन सिंह ने प्रेस को दिया .इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय एवं स्वास्थ्य प्रबंधक बंदना राज ने प्रेस को बताया कि तारापुर प्रखंड के अगर कोई व्यक्ति भी जिन्हें यह आशंका है कि वह किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए हैं या उनमें कोर्रोना के कोई लक्षण दिखाई पड़ते हो तो वैसे आदमी अस्पताल में अपना पंजीकरण 1 दिन पूर्व करा लें ताकि उनकी जांच समय से पूर्ण किया जा सके।













उन्होंने यह भी बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग ,5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे ,गर्भवती महिला के अलावे किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति या धात्री महिला में मुख्य रूप से कोरोना से संक्रमित होने के अधिक संभावनाएं में पाए जाते हैं इसलिए वैसे जो भी महिला या इससे संबंधित पुरुषों अपना जांच कराना चाहते है वे अनुमंडल अस्पताल 1 दिन पूर्व अपना पंजीकरण करा लें अथवा जिस दिन वह जांच करना चाहते हैं उस दिन सुबह सुबह आकर अपना पंजीकरण करा लें ताकि उनकी जांच की जा सके. उन्होंने यह भी बताया कि जिन व्यक्ति के जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे फिर होम कोरिनटिन में रहे, 3 से 4 दिन के अंदर में उनकी जांच रिपोर्ट आ जाती है अगर नेगेटिव होते हैं तो वह 4 दिन के बाद अस्पताल में आकर अपनी जांच रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं लेकिन अगर दुर्भाग्य से उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव हो जाती है तो उन्हें इलाज के लिए फिर मुंगेर में रखा जाएगा ताकि उनके परिवार एवं उनके समाज के लोग कोरोनावायरस महामारी से संक्रमित होने से बच सकेंपॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों की सूचना स्वास्थ्य विभाग उनके घर पर जाकर देती है और उन्हें इलाज के लिए खुद अपने संरक्षण में रखती है।















