Advertisement

हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी में निकले बच्चे

-हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी में निकले बच्चे

मुजफ्फरपुर/बंदरा(दीपक)। हर घर तिरंगा उत्सव के तहत उम्स महेशपुर, बंदरा के स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।


प्रभात फेरी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा उत्सव के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में आरती पटेल, रौशनी कुमारी, अफसाना परवीन, इबरार अंसारी, अजीत चंद्र गुप्ता, गोल्डी, रेखा, सुषमा, संजय, तेजनारायण साह, संजीव कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।