-हर घर तिरंगा उत्सव के तहत बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
मुजफ्फरपुर/बंदरा (दीपक)। हर घर तिरंगा उत्सव के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैंगरी विद्यालय परिसर से छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

प्रभात फेरी में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्वयक ब्रजेश कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा उत्सव का उद्देश्य बच्चों एवं आम लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में आशा कुमारी, शिवांगी राज, श्वेता कुमारी, अभिषेक, सुलताना आजमी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।












